जनवरी 27, 2026 1:11 अपराह्न

printer

केरल: सबरीमला स्वर्ण चोरी मामले को लेकर विधानसभा के सामने दो यूडीएफ विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

केरल में विपक्षी पार्टी, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के दो विधायकों ने आज केरल विधानसभा के सामने सबरीमला स्वर्ण चोरी मामले को लेकर देवस्वोम मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशान ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल-एसआईटी के कामकाज में मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप का आरोप लगाया। इस मुद्दे को संस्थागत अखंडता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेगा।

विपक्ष के आरोप पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विरोध प्रदर्शन को निराधार बताते हुए तर्क दिया कि यह आंदोलन प्रभावी रूप से सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि सीधे उच्च न्यायालय को चुनौती देने के समान है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण चोरी की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में की जा रही है और हस्तक्षेप का कोई भी आरोप न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करता है। बाद में, अध्यक्ष द्वारा स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने पर विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।