इस बीच, 1,300 सैन्य कर्मियों और एक हजार से अधिक स्वयंसेवकों वाली 40 टीमों द्वारा आज आठवें दिन भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। कल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से छह शव मिले थे। 27 अज्ञात शवों और 154 क्षत-विक्षत शरीर के हिस्सों को कल रात पुथुमाला के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
Site Admin | अगस्त 6, 2024 11:41 पूर्वाह्न | Kerala | WAYANAD
केरल: वायनाड में सूचिप्पारा के सनराइज वैली इलाके में आज फिर शुरू की गई शवों की तलाश

केरल में वायनाड के सूचिप्पारा के सनराइज वैली इलाके में आज सुबह फिर से शवों की तलाश शुरू की गई। इस अभियान के लिए दो वन अधिकारी, विशेष अभियान समूह के चार सदस्यों और छह सेना के जवानों की 12 सदस्यीय टीम को क्षेत्र में हवाई मार्ग से भेजा गया। क्षेत्र से शवों को लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है।