मार्च 26, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

केरल चुनाव में नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन

केरलम विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है, और आज दोपहर तक केरलम के सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी। 
 
कल शाम तक उपलब्‍ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 985 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं। जमा किए गए 2125 नामांकन पत्रों में से, 1754 स्‍वीकार किए गए, जबकि जांच के दौरान 357 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गये। अब तक 14 उम्‍मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
 
इस बीच, वरिष्‍ठ नेताओं ने पूरे केरलम में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है, राजनीतिक दल सक्रिय रूप से मतदाताओं से जुड़ रहे हैं। पूरे राज्‍य में सुरक्षा और निगरानी के उपाय भी मजबूत किए गए हैं। पुलिस ने कई इलाकों में रूट मार्च किए हैं, और कई प्रवर्तन एजेंसियों ने जांच-पड़ताल तेज़ कर दी है। एजेंसियों ने कल 19 लाख रुपये से ज्‍यादा की रकम जब्‍त की।