मार्च 17, 2026 9:42 अपराह्न

printer

केरलम: निर्वाचन आयोग ने मर्लिन जोसेफ को कोझिकोड में पुलिस आयुक्त नियुक्त किया

निर्वाचन आयोग ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए पुलिस अधीक्षक स्‍तर के अधिकारी मर्लिन जोसेफ को केरलम के कोझिकोड में पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। एक अन्‍य पुलिस अधिकारी श्री नारायणन, जिनका पहले कोझिकोड में पुलिस आयुक्त के पद से तबादला हो चुका था, वे त्रिशूर में अपर महानिरीक्षक के पद पर बने रहेंगे।