केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. खेलकर ने घोषणा की है कि विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र छुट्टियों में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पर्चे इस महीने की 23 तारीख तक भरे जा सकेंगे। पर्चों की जांच 24 तारीख को होगी। नामांकन पत्र 26 तारीख तक वापस लिए जा सकते हैं। केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव की मतदान नौ अप्रैल और मतगणना 4 मई को होनी है।
News On AIR | मार्च 20, 2026 10:36 पूर्वाह्न
केरल में विधानसभा चुनाव: छुट्टियों में नामांकन-पत्र स्वीकार नहीं होंगे