जनवरी 23, 2026 8:24 पूर्वाह्न

printer

केन्या के रक्षा बल भारतीय रक्षा कंपनियों के साथ सहयोग के अवसर तलाशें: रक्षा उत्पादन सचिव

 
रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने केन्या के रक्षा बलों से भारतीय रक्षा कंपनियों के साथ सहयोग के अवसर तलाश करने को कहा है। वें तीन दिन की केन्‍या यात्रा के दौरान नैरोबी में तीसरे भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी और संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने भारत के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूत क्षमताओं का उल्‍लेख किया। श्री कुमार ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों की मजबूती के लिए साझा सहयोग का आह्वान किया।
 
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि तीसरे भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी में इक्कीस भारतीय रक्षा कंपनियों ने जहाज निर्माण, बख्तरबंद वाहन, यूएवी, मिसाइल प्रणाली, हथियार, गोला-बारूद, साइबर सुरक्षा और सुरक्षा प्रणालियों सहित प्रमुख क्षेत्रों में विशेष उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
 
रक्षा सचिव ने इस दौरान केन्या के रक्षा मंत्रालय और रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा औद्योगिक साझेदारी, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और रक्षा निर्यात तथा रखरखाव में दीर्घकालिक सहयोग के लिए कई अहम बैठकें कीं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला