विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रमाणित किया है कि केन्या मानव अफ्रीकी ट्राईपैनोसोमियासिस रोग से मुक्त होने वाला दुनिया का दसवां देश बन गया है। इस बीमारी को स्लीपिंग सिकनेस भी कहा जाता है।
केन्या की राजधानी नैरोबी में जारी एक बयान में संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए केन्या सरकार और लोगों को बधाई दी। श्री टेड्रोस ने कहा कि यह अफ्रीका को उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों से मुक्त करने की दिशा में एक और कदम है।
मानव अफ्रीकी ट्राईपैनोसोमियासिस केन्या में समाप्त होने वाला दूसरा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग है। इससे पहले 2018 में केन्या को गिनी कृमि रोग-मुक्त प्रमाणित किया गया था।