मार्च 16, 2026 6:28 अपराह्न

printer

कजाकिस्तान: जनमत संग्रह में मतदाताओं ने नए संविधान पर मतदान को मंजूरी दी

मध्य एशिया के सबसे बड़े देश कजाकिस्तान में आज हुए जनमत संग्रह में मतदाताओं ने नए संविधान पर मतदान को मंजूरी दे दी है। इससे राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव की सत्ता पर पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, कल हुए मतदान में 87 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों का समर्थन किया। यह जनमत संग्रह 72 वर्षीय राष्ट्रपति टोकायेव द्वारा चार वर्षों में शुरू किया गया दूसरा संवैधानिक परिवर्तन है।