मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 28, 2024 1:40 अपराह्न | Accident | Karnataka

printer

कर्नाटक: हावेरी जिले के ब्यादगी ताल्लुक में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, चार घायल 

कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी ताल्लुक में गुन्‍डनहल्‍ली क्रॉस के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के सड़क किनारे खड़े ट्रक के टकरा जाने से तेरह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

 

मृतकों में आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना आज तड़के पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मृतक शिवामोगा जिले के ऐमीहट्टी गांव के थे और सदावत्‍ती येलम्मा देवी मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद घर लौट रहे थे।

 

चार घायलों को हावेरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावेरी के पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल का दौरा किया। दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है।