कर्नाटक में आज तड़के चित्रदुर्ग में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए ड्राइवर की मृत्यु होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। एक कंटेनर ट्रक से कल टक्कर होने के कारण 21 सवारी वाली स्लिपर कोच बस में आग लगने के कारण छह लोग झुलस गए। बस से पांच लोगों के शव और कंटेनर ट्रक से एक शव बरामद किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि डी.एन.ए. टेस्ट के परिणाम आने के बाद मृतक यात्रियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।