मई 10, 2025 5:08 अपराह्न

printer

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह-एसएचजी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। आज मंगलुरू में नवोदय स्वयं सहायता समूह के रजत जयंती समारोह में उन्होंने इन समूहों के परिवर्तनकारी प्रभाव की प्रशंसा की और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना भी की।

 

श्री गहलोत ने स्‍वयं सहायता समूह के सदस्यों से वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला