मार्च 26, 2026 2:37 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया जनजातीय खेलों में कर्नाटक ने पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर पदक तालिका में वर्चस्व स्थापित किया

छत्तीसगढ़ में हो रहे खेलो इंडिया जनजातीय खेल के दूसरे दिन रायपुर में तैराकी, भारोतोलक, हॉकी और फुटबॉल के मुकाबले हो रहे हैं।
 
ग्रुप स्टेज के पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच फुटबॉल का मैच हुआ। यह मैच एक-एक गोल से बराबर रहा।
पदक तालिका में कर्नाटक 5 स्‍वर्ण और 2 रजत पदक के साथ प्रथम स्थान पर है। ओडिशा 1 स्‍वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्‍य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर वहीं, असम  1 स्‍वर्ण और 1 रजत जीतकर  तीसरे स्थान पर है। त्रिपुरा 1 स्‍वर्ण और 1 कांस्‍य जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। छत्तीसगढ़  1 स्‍वर्ण और 1 कांस्‍य जीतकर पदक तालिका में पांचवे स्थान पर है ।
 
खेलो इंडिया जनजातीय खेल में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के तीन हज़ार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। छत्तीसगढ़ में कल से शुरू हुए प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल 3 अप्रैल तक चलेंगे। इसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती की स्पर्धाएं हो रही है जबकि, मल्लखंब और कबड्डी को डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है। खेलो इंडिया जनजातीय खेल स्पर्धाएं छत्तीसगढ़ के रायपुर, बस्तर और सरगुजा में हो रही है ।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला