न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज शिमला के राजभवन में एक समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला। उन्हें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा अन्य मंत्री इस अवसर पर उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार ने 24 दिसम्बर को न्यायमूर्ति संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने कर अधिसूचना जारी की थी। वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वरिष्ठतम न्यायाधीश थे।