अगस्त 2, 2025 6:01 अपराह्न

printer

जापान में इतिहास का सबसे गर्म महीना जुलाई दर्ज किया गया

जापान की मौसम एजेंसी – जेएमए के अनुसार जापान में औसत से दो दशमलव आठ-नौ डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के साथ जुलाई का महीना इतिहास में अब तक का सबसे गर्म दर्ज किया गया है। जुलाई महीने में राष्‍ट्रव्‍यापी औसत तापमान 2024 के दो दशमलव एक-छह डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ह्योगो प्रान्त के ताम्‍बा शहर में 30 जुलाई को तापमान 41 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह जापान में अब तक के सबसे अधिकतम तापमान को दर्शाता है। पूर्वोत्‍तर तोहोकू और मध्‍य होकुरिकु क्षेत्रों में विशेष रूप से बारिश भी कम दर्ज की गई है।

अगस्‍त की शुरूआत में भीषण गर्मी जारी है। पश्चिमी जापान के ताकाहाशी शहर में 30 जुलाई को तापमान 40 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जापान के 47 प्रांतों में से 34 प्रांतों में हीटस्ट्रोक की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने लोगों को पानी पीते रहने तथा लम्बे समय तक बाहर रहने से बचने का आग्रह किया है।