मार्च 17, 2026 10:19 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रीय आतंकरोधी केंद्र के प्रमुख जो केंट ने ईरान के खिलाफ युद्ध के विरोध में इस्तीफा दिया

अमरीका के राष्ट्रीय आतंकरोधी केंद्र के प्रमुख जो केंट ने ईरान के खिलाफ अमरीका-इज़राइल द्वारा युद्ध छेडे़ जाने के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को लिखे पत्र में कहा है कि ईरान से अमरीका को तत्काल कोई खतरा नहीं है।

जो केंट ने कहा कि अमरीका ने इस्राएल के दबाव में आकर यह युद्ध शुरू किया है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने अभी तक इस पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।