जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र-जेएनसीएएसआर के वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स का पता लगाने और संक्रमण के लिए नैदानिक उपकरण विकसित करने के लिए नया तरीका खोजा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया है कि वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स वायरस जीनोम के भीतर डीएनए अनुक्रमों की पहचान की है।
मंत्रालय ने कहा है कि इस वायरस में नए जीक्यू अनुक्रमों की पहचान, विश्वभर के वैज्ञानिकों के लिए मंकीपॉक्स के वायरोलॉजी को समझने में मदद कर सकता है।