मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 17, 2024 8:18 अपराह्न

printer

जितेन्द्र सिंह ने निवारक स्वास्थ्य सेवा, महिला स्वास्थ्य और स्वदेशी वैक्सीन के विकास में भारत की प्रगति की जानकारी दी

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने निवारक स्वास्थ्य सेवा, महिला स्वास्थ्य और स्वदेशी वैक्सीन के विकास में भारत की प्रगति की जानकारी दी। आज नई दिल्ली में एक सम्मेलन में उन्‍होंने बताया कि भारत ने सर्वाइकल कैंसर का सस्‍ता और प्रभावशाली टीका विकसित किया है।

 

उन्होंने कहा कि यह टीका भारत की जनसंख्‍या के लिए एक वरदान है, जहां सर्वाइकल कैंसर के कारण करीब एक लाख महिलाओं कीसर्वाइकल कैंसर से मृत्‍यु हो जाती है।

 

    इस बीमारी से जुड़ी वर्जनाओं और कलंक की अवधारण से निपटने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री सिंह ने प्रारंभिक पहचान, जागरूकता अभियान और समावेशी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की पैरवी की।

 

उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से कम आयु की लड़कियों को दो खुराक और 15 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों को तीन खुराक दी जानी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला