झारखण्ड के चतरा जिले में सिमरिया थाना क्षेत्र के पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद हो गया है। यह इंजन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला है। जंगल में महुआ चुनने गई कुछ महिलाओं ने इसे देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद इंजन को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
News On AIR | मार्च 16, 2026 5:44 अपराह्न
झारखण्ड: पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद