मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2024 12:12 अपराह्न

printer

झारखंड: जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्या के विरोध में झारखंड में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अब तक 10 हजार से अधिक मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल रहा है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती 400 से अधिक मरीजों ने अस्पताल खाली कर दिया है क्योंकि उन्हें डॉक्टरों से इलाज नहीं मिल रहा था। ओपीडी सेवा ठप होने से हर दिन काफी संख्या में मरीज वापस लौट रहे हैं। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड शाखा के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।