अगस्त 21, 2025 2:16 अपराह्न | Hockey

printer

झारखंड: हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया

रांची में हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया। मोरहाबादी के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम से ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत की गई।

राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया और इसे यात्रा के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरु हो रही है।