झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची में रक्षा संपदा उप-कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय का यह निर्णय झारखंड के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी है। इससे सेना की जमीन से संबंधित मामलों का निपटारा तेजी से और सुचारू रूप से हो सकेगा। भारतीय सेना के जवानों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिक न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं बल्कि राष्ट्रप्रथम की भावना को दर्शाते हुए आपदाओं के दौरान लोगों की मदद भी करते हैं।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 7:12 अपराह्न
झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में रक्षा संपदा उप-कार्यालय का उद्घाटन किया