पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने आज रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि पुलिस ने इस वर्ष अब तक राज्य भर से 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 10 नक्सलियों ने अब तक आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, पुलिस मुठभेड़ में अब तक इस साल 17 नक्सली मारे जा चुके हैं। हालाँकि, नक्सल उन्मूलन अभियान में चार पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शहीद भी हुए। श्री गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने इस वर्ष अब तक संगठित आपराधिक गिरोह के कुल 12 अपराधियों को और प्रतिबंधित आतंकी संगठन के पांच आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है।
Site Admin | अगस्त 15, 2025 5:34 अपराह्न | General of Police Anurag Gupta | hoisted the flag at the police headquarters | Jharkhand Director
झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया