मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 7, 2024 1:12 अपराह्न

printer

झारखंड: गिरिडीह जिले में भाजपा नेता और जमीन कारोबारी अनिल यादव की नृशंस हत्या

 
गिरिडीह जिले में भाजपा नेता और जमीन कारोबारी अनिल यादव की नृशन्स हत्या कर दी गई है। गिरिडीह शहर के अलकापुरी के रहने वाले अनिल यादव का शव पीरटांड़ थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे से बरामद किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है।

 

घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के टावर चौक को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने राज्य की गिरती विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार की आलोचना की।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला