मार्च 6, 2025 8:53 अपराह्न

printer

झारखंडः भाजपा-अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को फिर से पार्टी के विधायक-दल का नेता चुना गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आज फिर से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उनका चयन भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ।

 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद के. लक्ष्मण ने राज्य विधायक दल के नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी के नाम की घोषणा की।

 

इस निर्णय के बाद श्री मरांडी झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।