अप्रैल 10, 2026 2:42 अपराह्न

printer

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

बिहार के जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन में श्री कुमार को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्यसभा के नेता जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।