अप्रैल 14, 2025 9:12 अपराह्न

printer

जापान की जनसंख्‍या में लगातार 14वें साल गिरावट

जापान की जनसंख्‍या में लगातार 14वें साल गिरावट देखी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जापान की जनसंख्या में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग नौ लाख की कमी आई है, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

 

    इसके विपरीत जापान में बसने वाले विदेशी लोागों की संख्या में वृद्धि हुई है। उनकी जनसंख्या साल-दर-साल तीन लाख 50 हजार से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 35 लाख से अधिक हो गई।