जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और जापान इनोवेशन पार्टी (जेआईपी) ने एक गठबंधन समझौते को औपचारिक रूप दे दिया है। इससे एलडीपी नेता साने ताकाइची के देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। एलडीपी नेता सानेइ ताकाइची और जापान इनोवेशन पार्टी के नेता हिरोफुमी योशिमुरा के बीच संसद में हुई बैठक के दौरान समझौते की आधिकारिक घोषणा की गई। दोनों दलों ने आर्थिक और राजकोषीय सुधार, विदेश मामलों, राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा सहित कई नीतिगत क्षेत्रों में सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।
यह गठबंधन एक महत्वपूर्ण समय पर बना है, क्योंकि सांसद आज नए प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने वाले हैं। हालाँकि एलडीपी संसद भवन में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है, लेकिन इस महीने की शुरुआत में उसने अपना बहुमत खो दिया था। जेआईपी के साथ यह नई साझेदारी एलडीपी को एक स्थिर सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या बल हासिल करने के करीब लाएगी। अगर ताकाइची निर्वाचित होती हैं, तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी।