मार्च 9, 2025 5:48 अपराह्न

printer

जापान के विशेषज्ञों ने होक्काइडो द्वीप में भूकंप की संभावना व्‍यक्त की

जापान के विशेषज्ञों ने होक्काइडो द्वीप में भूकंप की संभावना व्‍यक्त की है। तोहोकू और होक्काइडो विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने जापान समुद्री-पृथ्वी विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी के साथ मिलकर यह चेतावनी दी है। उन्‍होंने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 9 तक मापी जा सकती है।

 

    सरकारी विशेषज्ञों के अनुसार अगले 30 वर्षों के भीतर इन क्षेत्रों में 8 दशमलव आठ अथवा उससे अधिक तीव्रता का भूकंप आने की संभावना 7 से 40 प्रतिशत तक है।