मार्च 31, 2026 8:12 अपराह्न

printer

जापान ने दो सैन्य अड्डों पर पहली लंबी दूरी की मिसाइल तैनात की

जापान ने दो सैन्य अड्डों पर पहली लंबी दूरी की मिसाइल तैनात की है। यह कदम देश की आक्रमण क्षमता को मजबूत करेगा और आत्मरक्षा की पुरानी नीति में बदलाव का प्रतीक है। यह जापान के शांतिवादी संविधान के अंतर्गत रणनीतिक बदलाव है। उन्नत टाइप-12 भूमि-से-जहाज मिसाइलें कुमामोटो प्रांत के कैंप केंगून और शिजुओका प्रांत के कैंप फुजी में परिचालन में हैं।

    रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने कहा कि युद्धोत्तर काल के वातावरण में यह तैनाती महत्वपूर्ण थी। यह जापान के आत्मरक्षा के दृढ़ संकल्प और क्षमता को प्रदर्शित करती है। यह मिसाइल दूरस्थ क्षमता प्रदान करती है, जिससे वह दुश्मन के मिसाइल अड्डों को दूर से निशाना बना सकती है।

    जापान अपनी जवाबी हमले की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त लंबी दूरी की मिसाइलों के अधिग्रहण की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। इनमें से एक अमरीकी निर्मित टोमाहॉक क्रूज मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 1 हजार 6 सौ किलोमीटर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला