केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू मंडल के डोडा जिले में मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्र में आपदा तैयारियों को बढ़ाने के लिए डॉप्लर मौसम रडार की स्थापना की घोषणा की है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस रडार से मौसम की सटीक और वास्तविक समय की निगरानी संभव होगी। डॉ. जितेंद्र सिंह कल डोडा जिला कार्यालय परिसर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 1:09 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डोडा जिले में डॉप्लर मौसम रडार की स्थापना की घोषणा की