अप्रैल 9, 2026 1:38 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यातायात बहाल

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन से रामबन जिले में भूस्खलन के कारण बंद पड़ी सड़कों को साफ करने के बाद आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग -संख्‍या 44 पर यातायात बहाल कर दिया गया। कश्मीर घाटी को देश के शेष भाग से जोड़ने वाली एकमात्र 270 किलोमीटर लंबा इस राष्ट्रीय राजमार्ग को  मंगलवार दोपहर दो बड़े भूस्खलनों के कारण बंद कर दिया गया था। रामबन जिले के शालगढ़ी, बनिहाल, डिगडोल, खूनी नाला, करोल ब्रिज और चंदरकोट क्षेत्रों में भूस्खलन के बाद यातायात पुलिस ने नौ सौ से अधिक वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला