जम्मू-कश्मीर में कल लगातार पांचवें दिन हिमपात और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में 7.0 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री था। बनिहाल, बटोटे और भद्रवाह में भी तापमान सामान्य से कम रहा। बारामूला और पुंछ सहित अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है। 29 से 31 मार्च के बीच बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
News On AIR | मार्च 20, 2026 8:35 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: हिमपात और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट