अक्टूबर 29, 2024 1:37 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

 
 
जम्मू-कश्मीर में जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ ही नियंत्रण रेखा पर इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। 
 
हमारे संवाददाता ने बताया है कि कल आतंकवादियों ने सेना के काफिले की एम्बुलेंस पर हमला किया था। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में तीन आंतकवादियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। हालांकि, आंतकवादियों के शव बरामद करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला