सितम्बर 25, 2025 8:43 अपराह्न | JammuAndKashmir | Pakistaniintruder

printer

जम्मू कश्मीर: अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया

जम्मू कश्मीर में, आज जम्मू के आर.एस.पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि सतर्क सीमा सुरक्षा बल कर्मियों ने सीमा पार से इस ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की गतिविधियों पर नज़र डाली और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही उसे पकड़ लिया।

 

इस महीने सीमा सुरक्षा बल द्वारा इस क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया यह दूसरा पाकिस्तानी नागरिक था। इसी महीने की 8 तारीख को, आर.एस.पुरा सेक्टर के चुंगी क्षेत्र से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था।