जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक मुगल रोड, जो जम्मू डिवीजन के राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग, ताजा बर्फबारी और बारिश के कारण आज लगातार चौथे दिन भी वाहनों के लिए बंद रहा। पीर पंजाल पर्वतमाला के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के चलते यह सड़क अगले आदेश तक बंद रहेगी। हालांकि, पुंछ जिले की सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए खुली हैं। इस बीच, सीमा सड़क संगठन ने बसोहली-बानी-भदरवाह सड़क पर बर्फ हटाने का अभियान तेज कर दिया है। यह पिछले तीन दिनों से भारी बर्फबारी से बुरी तरह प्रभावित है। चिनाब घाटी कठुआ जिले से कटी हुई है, जिससे संपर्क और आवागमन बाधित हो गया है।
News On AIR | मार्च 19, 2026 11:51 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: ताजा बर्फबारी और बारिश से मुगल रोड चौथे दिन भी बंद