मार्च 25, 2026 11:34 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में कल फिर से बारिश होने की संभावना

जम्मू-कश्मीर में कल फिर से बारिश होने की संभावना है। केंद्र शासित प्रदेश में इस महीने कई बार बर्फबारी और बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया है कि कल से 28 मार्च तक क्षेत्र में बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर के समय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को कल और 29 से 31 मार्च के बीच कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी गई है। इस दौरान यात्रियों को भी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला