मार्च 19, 2026 12:29 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने राजौरी में एलओसी चौकी का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर में, सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कल राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा की एक अग्रिम चौकी का दौरा कर सैन्‍य परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा पिछले सप्ताह घुसपैठ के प्रयास को विफल करने में सैनिकों की सराहना की। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने ऑपरेशन बलियान के सफल संचालन के बाद झांगर बटालियन का दौरा किया, जिसमें सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया था। सुरक्षा स्थिति, परिचालन तैयारियों की समीक्षा और सभी रैंकों के साथ बातचीत में सेना कमांडर ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। नौशेरा सेक्टर में 10 मार्च को सीमापार से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश में हथियारों से लैस एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।