फ़रवरी 5, 2025 9:06 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीरः मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विधायकों और डीडीसी के अध्यक्षों के साथ बजट-पूर्व परामर्श करेंगे

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज से विधायकों और जिला विकास परिषद-डीडीसी के अध्यक्षों के साथ बजट-पूर्व परामर्श करेंगे। वित्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहे श्री अब्दुल्ला 3 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में अपना पहला बजट पेश करेंगे। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि मुख्यमंत्री आज और कल चार जिलों के विधायकों से बातचीत करेंगे।

 

वे आज अनंतनाग, बडगाम, कठुआ और सांबा जिलों के विधायकों और जिला विकास परिषद के अध्यक्षों के साथ परामर्श करेंगे और कल बारामुल्ला, कुलगाम, रामबन और उधमपुर के विधायकों के साथ इसी तरह की बैठकें करेंगे।

 

विधायकों से उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 40 करोड़ रुपये के प्राथमिकता वाले कार्यों की पहचान करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। इन कार्यों की सूची सरकार को सौंपी गई है।