मार्च 27, 2026 6:10 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 5 हजार करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेश को 5 हजार करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता विकास परियोजनाओं को मजबूती प्रदान करेगी। 
 
मुख्यमंत्री ने संसाधनों की कमी को पूरा करने और मौजूदा राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त वित्तीय सहायता मांगी थी।