मई 3, 2025 8:53 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद  श्री अब्दुल्ला की, प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है।

 

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि इस मुलाकात के दौरान पहलगाम आतंकी हमले सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।