केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संभागीय प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों पर घाटी छोड़ने के लिए दबाव डालने की अफवाहों का खंडन करते हुए उन्हें आधारहीन और असत्य बताया है।
प्रशासन ने गैर-स्थानीय श्रमिकों को कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए मजबूर करने की अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते हुए इसे निराधार बताया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संभागीय प्रशासन ने बताया है कि उसने घाटी में दूसरे राज्यों के श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं।