जम्मू-कश्मीर में आज पुंछ जिले में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 सैनिकों की मृत्यु हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह दुर्घटना घोड़ा चौकी क्षेत्र के पास हुई, जब चालक ने सैनिकों को ले जा रहे वाहन से नियंत्रण खो दिया।
सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, बचाव अभियान जारी है। व्हाइट नाइट कोर के सभी अधिकारियों ने दुर्घटना में सैनिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।