मई 13, 2026 12:05 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज सुबह चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना से मुलाकात की। श्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने बाजारों और स्रोतों में विविधता लाने, प्राथमिकता वाली वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने और सेवा अर्थव्यवस्था को सुगम बनाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

श्री फ्रांसिस्को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख भाग लेंगे। श्री फ्रांसिस्को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला