मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 21, 2024 8:34 अपराह्न

printer

जगत प्रकाश नड्डा ने सरकार के 100 दिवसीय सघन तपेदिक-उन्मूलन अभियान पर मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज सरकार के 100 दिवसीय सघन तपेदिक उन्मूलन अभियान पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

 

श्री नड्डा ने अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए मुख्यमंत्रियों से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने अभियान को कारगर बनाने के लिए विधायकों के सहयोग का भी आह्वान किया।