मार्च 27, 2026 10:31 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री जे. पी नड्डा ने दिल्‍ली में रसायन क्षेत्र में बुनियादी ढांचा पहल पर परामर्श समिति की बैठक की अध्‍यक्षता की

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे. पी नड्डा ने आज नई दिल्‍ली में रसायन क्षेत्र में बुनियादी ढांचा पहल पर परामर्श समिति की बैठक की अध्‍यक्षता की। श्री नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि मुख्‍य रूप से नए रसायन पार्कों के निर्माण, घरेलू विनिर्माण को बढावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने पर विचार-विमर्श हुआ।

उन्‍होंने कहा कि बैठक में निवेश बढाने और रोजगार सृजित करने के बारे में रचनात्‍मक सुझाव दिए गए। श्री नड्डा ने कहा कि सरकार आधुनिक, प्रतिस्‍पर्धी और आत्‍मनिर्भर रसायन उद्योग का निर्माण करना चाहती है।