ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन, को आई एस ओ 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। ईटानगर के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने आज एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्टेशन की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
आई एस ओ 9001:2015 प्रमाणन एक अंतरराष्ट्रीय मानक है जो एक व्यापक गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली से काम करने का प्रतीक है।