जनवरी 13, 2025 8:05 अपराह्न

printer

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला