जनवरी 6, 2025 3:40 अपराह्न

printer

भारत की युवा शक्ति के कारण ही, आज दुनिया भारत को आशा और अपेक्षाओं के साथ देख रही है: नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा है कि भारत की युवा शक्ति के कारण ही, आज दुनिया भारत को आशा और अपेक्षाओं के साथ देख रही है। दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि युवा ही देश के भावी नेता हैं और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने एकता और अनुशासन के राष्‍ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के आदर्श वाक्य को दोहराया और कहा कि देशभक्ति, प्रतिबद्धता और सामाजिक सेवा के मूल्य युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने युवाओं से जीवन में सही विकल्प चुनने और दिए गए अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। एडमिरल त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के साथ एनसीसी के सहयोग को दोहराया और कहा कि सामाजिक सुरक्षा अभ्यासों में कैडेटों की भागीदारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को सुलझाने में मदद की है।