स्पेन के ग्रेनाडा में आयोजित आई.एस.एस.एफ विश्व कप में कल भारतीय निशानेबाज पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।फाइनल में दोनों ने कुल 487.7 अंक हासिल किए। आई.एस.एस.एफ विश्व कप में नेलावल्ली का यह पहला पदक था।
इससे पहले, उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहकर पदक के लिए क्वालीफाई किया। चीन ने रजत पदक, जबकि हंगरी ने कांस्य पदक हासिल किया। 18 वर्षीय पलक ने इससे पहले 2023 एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। जहां उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया।