गाजा पट्टी से इस्राइल के आखिरी बंधक के बरामद किए गए अवशेषों को आज अंतिम संस्कार के साथ दफनाया जाना है। 7 अक्टूबर 2023 के हमले के दौरान हमास के आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए 24 वर्षीय पुलिस अधिकारी रैन गविलि के अवशेष कल उत्तरी गाजा में एक समन्वित ऑपरेशन के ज़रिए बरामद किए गए। इस ऑपरेशन में खुफिया विभाग, तलाश दल और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल थे।
प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कल कहा कि लगभग दो साल तक बंद रहने के बाद इस्राइल गाजा की मिस्र के साथ सीमा पार करने वाली जगह को दोनों दिशाओं में फिर से खोल देगा। इससे फलस्तिनियों को पैदल आने-जाने की अनुमति मिलेगी। उन्होंने कोई समय-सीमा नहीं बताई और कहा कि इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए नहीं किया जाएगा। श्री नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इस्राइल किसी को भी आने-जाने से नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि इस्राइल का ध्यान हमास को खत्म करने और उसके सुरंग नेटवर्क को नष्ट करने पर है। श्री नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में बिना सैन्यीकरण के कोई पुनर्निर्माण नहीं होगा। उन्होंने फलस्तिनी राज्य के प्रति अपने विरोध को दोहराया और कहा कि इस्राइल जॉर्डन नदी से भूमध्य सागर तक स्थायी सुरक्षा नियंत्रण बनाए रखेगा।
News On AIR | जनवरी 28, 2026 8:04 अपराह्न | Israeli hostage recovered from Gaza
गाजा से बरामद इस्राइल के अंतिम बंधक के अवशेषों का आज अंतिम संस्कार